फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, घूमना है तो जल्दी से आए जाइए

Fri, 15 Sep 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आगर आपको विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमना है तो कम ही समय बचा है। इस द‌िन घाटी को बंद कर द‌िया जाएगा। इसके बाद वहां क‌िसी को भी एंट्री नहीं म‌िलेगी। आगामी 21 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पार्क अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2013 की आपदा के बाद घाटी में इस वर्ष सर्वाधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इस वर्ष पर्यटकों और आम लोगों के लिए फूलों की घाटी एक जून को खोली गई थी। तब से अब तक 12 हजार 194 देसी-विदेशी पर्यटक घाटी में पहुंच चुके हैं।

पर्यटकों की आवाजाही से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने 19 लाख 77 हजार की आय अर्जित की है। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इस वर्ष आपदा के बाद घाटी में सर्वाधिक देसी और विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। अभी घाटी के बंद होने में एक माह का समय शेष है। पर्यटकों के आने का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहा तो घाटी के बंद होने तक पर्यटकों की संख्या 15 हजार पार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें