फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Flowers: प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के साथ एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार 

Tue, 12 Jul 2022 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर

सार

रविवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमने आए विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के उपयोग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बीते रविवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने सोमवार को विदेशी नागरिक की घांघरिया, पुलना और गोविंदघाट में तलाश शुरू की।

विज्ञापन


रात करीब दस बजे पुलना के पास एक विदेशी नागरिक को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भारत में प्रतिबंधित थुरैया सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। इस पर विदेशी नागरिक को गोविंदघाट थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ एक्ट और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के अनुसार उसका नाम फेरगस एन मैक्लेओड (26 साल) और राष्ट्रीयता ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें