फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर वैली ब्रिज टूटा, सेना और ग्रामीणों से टूटा संपर्क

Sun, 16 Apr 2023 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ

सार

रविवार को करीब तीन बजे मलारी से ढाई किलोमीटर आगे आईटीबीपी कैंप के पास धौली गंगा पर निर्मित मोटर पुल से मलबे से भरा ट्रक गुजर रहा था, अचानक पुल ट्रक समेत टूटकर नदी में जा गिरा। 
विज्ञापन
चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर वैली ब्रिज टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे पर आईटीबीपी कैंप बुरांस के पास पुल टूटने से हाईवे बाधित हो गया है। चीन सीमा क्षेत्र में सेना और सीमावर्ती छह गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो गई है। इन दिनों मलारी से नीती गांव के लिए हाईवे पर डबल लेन का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

रविवार को करीब तीन बजे मलारी से ढाई किलोमीटर आगे आईटीबीपी कैंप के पास धौली गंगा पर निर्मित मोटर पुल से मलबे से भरा ट्रक गुजर रहा था, अचानक पुल ट्रक समेत टूटकर नदी में जा गिरा। 

 

ट्रक के नीचे गिरते ही चालक ने नदी में छलांग मार दी, जिससे वह बच निकला। यहां पुल टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी और सेना की आवाजाही बाधित हो गई है। साथ ही सीमा क्षेत्र में कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव के ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें