फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आर्यनगर में खाली प्लॉट बने गंदगी का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनियों के बीच में खाली प्लॉट ही गंदगी के अड्डे बनते जा रहे हैं। वहीं साफ-सफाई के नाम पर पैसा तो खूब खर्च हो रहा है। लेकिन वार्ड में कूड़े को यहां-वहां फेंका जा रहा है। नालियों में कूड़ा डाल कर स्वच्छता अभियान की हवा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

महानगर का आर्यनगर वार्ड नौ करीब पांच हजार की आबादी में बसा है। दिलाराम बाजार, साकेत, एकता एवेन्यू, राजपुर रोड के ब्लाक 52,54 व 66 तक वार्ड का क्षेत्रफल फैला है। हालांकि वार्ड की अधिकांश कॉलोनियों व बस्तियों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर है। वहीं आर्यनगर व साकेत जैसी पॉश कॉलोनियों में खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे खाली प्लाट गंदगी के अड्डों में तब्दील होते जा रहे है।

गंदगी से लोगों का जीना दुर्भर हो रहा है। वार्ड की कई नाले-नालियों में पॉलिथीन के साथ ही कूड़ा भरा रहता है। वार्ड में रास्तों व नालियों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं निराश्रित पशुओं चहलकमदी से भी लोग परेशान हैं। इसके लिए कई बार शिकायतें की गई। लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। -रीना, साकेत



खाली प्लाटों में कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे गंदगी से बदबू फैल रही है। वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है। -सत्यपाल, राजपुर रोड, ब्लाक 66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें