उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं का टेंटेटिव शेड्यूल जारी हो गया है। विवि की परीक्षाएं 18 दिसंबर से प्रस्तावित की गई हैं। इसी हिसाब से विवि ने वेबसाइट पर कार्यक्रम जारी किया है।
तकनीकी विवि के मुताबिक, बीएचएमसीटी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, बीआर्क प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर की 18 से 30 दिसंबर, एमबीए प्रथम सेमेस्टर की 18 दिसंबर से एक जनवरी, एमबीए पार्टटाइम प्रथम सेमेस्टर की 18 दिसंबर से 28 दिसंबर, एमबीए इंटिग्रेटेड प्रथम सेमेस्टर की 18 दिसंबर से एक जनवरी, एमसीए प्रथम सेमेस्टर की 18 दिसंबर से 30 दिसंबर और एमफार्मा प्रथम सेमेस्टर की 18 दिसंबर से 26 दिसंबर तक परीक्षाएं होंगी।
इसके अलावा विवि ने सभी कोर्स की फोर्थ ईयर, एमटेक थर्ड सेमेस्टर, सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर और एमटेक प्रथम सेमेस्टर का भी संभावित परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इन तिथियों पर ही परीक्षाएं होंगी।
सभी कॉलेजों को भी यह शिड्यूल भेज दिया गया है। कॉलेजों से इस परीक्षा कार्यक्रम पर सुझाव मांगे गए हैं। वह अपने सुझाव ई-मेल examodd19utu@gmail.com पर भेज सकते हैं।