फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8081 बीटेक सीटों के लिए यूटीयू की बीटेक काउंसिलिंग सात जून से...

Sun, 03 Jun 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
utu
विज्ञापन

उत्तराखंड के 29 कॉलेजों में बीटेक दाखिले के लिए काउंसिलिंग सात जून से शुरू होगी। तकनीकी विवि तीन चरण की काउंसिलिंग आयोजित कराएगा।

विज्ञापन


पूरी काउंसिलिंग केवल ऑनलाइन होगी। इसका शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। सीट आवंटन की पूरी सूचना छात्रों को एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगी। यह काउंसिलिंग ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन के स्कोर के आधार पर की जाएगी।

तकनीकी विवि की कुलसचिव डॉ. अनीता रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक तकनीकी विवि के संघटक कॉलेज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईटी, टनकपुर, टीएचडीसी आईएचईटी टिहरी, नन्हीं परी एसआईटी पिथौरागढ़, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून, जीबीपीईसी पौड़ी, बीटीकेआईटी द्वाराहाट और पंतनगर विश्वविद्यालय के तहत संचालित बीटेक व बायोटेक कोर्सेज में जेईई मेन रैंक के आधार पर काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तकनीकी विवि से संबद्ध प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी जेईई मेन रैंक के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। काउंसिलिंग के लिए छात्र को दो हजार रुपये शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क इंटरनेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा कराया जा सकता है।

यहां भरें ऑनलाइन च्वाइस : www.ukcounseling.nic.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें