फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर(बरोटीवाला) में खोले गए शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। विरोध में महिलाओं ने प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। उन्होंने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर भंडारी ने कहा कि ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर बीते एक माह से महिलाएं धरना दे रही हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। सरकार को जनभावनाओं की कोई कदर नहीं है। मुख्य सड़क पर शराब का ठेका खुलने से महिलाओं का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। पूर्व में क्षेत्रीय विधायक ने ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने का भरोसा दिलाया था, ंलेकिन उनके निर्देश का भी आबकारी विभाग पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कहा यदि ठेके को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तो महिलाओं को आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रीना डोगरा, भारती राना, शांति रावत, रोशनी गुलेरिया, रोशनी राठौर, सविता थापा, सुनीता थापा, सीता थापा, माया थापा, सरिता थापा, बीना गुरुंग, शिंपी पुन, सुमित्रा गुरुंग, अनीता थापा, कमला देवी, कांता गुरुंग, विनिता थापा, सीमा, सुनीता थापा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें