प्रदेश में चल रही बीटेक काउंसिलिंग में अभी तक जो छात्र अपनी च्वाइस भर चुके हैं, उन्हें च्वाइस बदलने का एक मौका और दिया गया है। इसके लिए विवि ने च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह अक्तूबर कर दी है।
तकनीकी विवि के संघटक जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी प्रशासन की ओर से यूटीयू काउंसिलिंग प्रभारी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र के अनुसार उनके मैकेनिकल इंजीनियरिंग-मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग की सीटों का ब्यौरा काउंसिलिंग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुआ है।
काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. अम्बरीश विद्यार्थी ने बताया कि अब छात्र छह अक्तूबर तक न केवल च्वाइस भर सकते हैं बल्कि पहले से भरी हुई च्वाइस को अपडेट भी कर सकते हैं। अब विवि सीटों का आवंटन सात अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक किया जाएगा।
इसके बाद आवंटित सीटों पर छात्र 10 से 17 अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे। उधर, विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र एस चौधरी का कहना है कि सीट मैट्रिक्ट को अपडेट करने में कोई मानव त्रुटि हुई थी, जिस वजह से घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज का एक कोर्स अपडेट नहीं हो पाया था। अब सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।