फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का रुड़की के अस्पताल में निधन

Mon, 05 Oct 2020 01:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी राशिद मसूद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का आज निधन हो गया। 25 दिन से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें रुड़की में उनके भतीजे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां आज काजी रशीद मसूद ने सुबह साढ़े नौ बजे आखिरी सांस ली।

परिजन सुपुर्द-ए-खाक के लिए उनका शव सहारनपुर ले गए हैं। बता दें कि काजी रशीद मसूद सहारनपुर से छह बार एमपी रहे। उन्होंने उप राष्ट्रपति के लिए भी चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


रशीद मसूद 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उस समय उन्होंने सहारनपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था। 1980, 1989, 1991 और 2004 में भी वह सहारनपुर लोकसभा सीट से ही सांसद चुने गए।
विज्ञापन


1985, 2009 और 2012 में वह राज्यसभा के सदस्य रहे। 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें