फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को अफसर देने में उत्तराखंड टॉप पर

Fri, 13 Dec 2013 09:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना को अफसर देने में भले ही उत्तराखंड इस बार भी तीसरे स्थान पर है, लेकिन यदि जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो उत्तराखंड टॉप पर है।
विज्ञापन


क्योंकि पहले और दूसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश और हरियाणा है जो जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड से बड़े हैं। छोटे राज्य होने के बावजूद इस बार उत्तराखंड के 46 युवा सेना में अफसर बनेंगे। प्रदेश की यह उपलब्धि सेना में शानदार झांकी से कम तो नहीं है।

हरियाणा 70 कैडेट्स के साथ दूसरे नंबर
14 दिसंबर को आईएमए में होने वाली पासिंग आउट परेड में पास आउट होने वाले कुल 688 कैडेट्स में से 46 उत्तराखंड से हैं।

उत्तर प्रदेश 105 कैडेट्स के साथ इस मामले में पहले स्थान पर, जबकि हरियाणा 70 कैडेट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। अकादमी के 133 वें नियमित कोर्स में 400 अफसर, 116 टेक्निकल ग्रेजुएट के 112 अफसर व 22 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के 105 अफसर 14 दिसंबर को भारतीय सेना में शामिल होंगे। इसके अलावा 71 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट होंगे।
विज्ञापन


आईएमए (भारतीय सैन्य अकादमी) से पास आउट होने वाले बैच में जहां एक ओर कई बड़े राज्यों को पछाड़ कर उत्तराखंड टॉप थ्री में शामिल है। वहीं, लंबे समय के बाद पंजाब के युवाओं की संख्या भी अकादमी में बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि बीते एक दशक से उत्तर प्रदेश और हरियाणा देश को सर्वाधिक सैन्य अफसर देने वाले राज्यों में शुमार हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के युवाओं का भी रुझान सेना के लिए बरकरार है।

गुजरात में नहीं है सेना के लिए आकर्षण
जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़े राज्य गुजरात के युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण न के बराबर है। आईएमए के पासिंग आउट कोर्स में केवल दो कैडेट्स ही गुजरात के हैं।
विज्ञापन


गोवा से भी एक ही कैडेट पासआउट हो रहा है, जबकि नार्थ ईस्ट में असम मणिपुर को छोड़ कर अन्य राज्यों से एक या दो कैडेट ही शामिल हैं। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों में सेना के प्रति आकर्षण बढ़ा है। तमिलनाडु से 14, कर्नाटक से 15, केरल से 19 और आंध्रप्रदेश से 18 कैडेट पासआउट हो रहे हैं।

ये हैं टॉप 10 राज्य
उत्तर प्रदेश - 105
हरियाणा - 70
उत्तराखंड - 46
महाराष्ट्र - 44
पंजाब - 43
राजस्थान - 35
दिल्ली - 34
मध्य प्रदेश - 32
हिमाचल प्रदेश - 30
बिहार - 27

ये हैं विदेशी कैडेट्स
अफगानिस्तान जीसी - 52
भूटान जीसी - 5
मारिशियस जीसी - 2
कजाकिस्तान - 5
तजाकिस्तान - 5
नेपाल - 2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें