फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: अब विवाहिता को लेकर जा रहा समुदाय विशेष का युवक पकड़ा, व्यापारियों ने दोनों को किया पुलिस के हवाले

Sun, 11 Jun 2023 12:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी में पुरोला की घटना को लेकर आक्रोश थमा भी नहीं कि एक और घटना सामने आ गई, जिसने यहां लोगों को गुस्से को और बढ़ा दिया। अब एक विवाहिता को लेकर जा रहे समुदाय विशेष के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला और मोरी के बाद अब उत्तरकाशी मुख्यालय में नेपाली मूल की विवाहिता को लेकर जा रहा समुदाय विशेष का युवक पकड़ा गया है। व्यापारियों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक टिहरी के कांडीसौड़ में मिस्त्री काम करता है।

जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी कासिम मलिक नेपाली मूल की विवाहिता से मिलने उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय पहुंचा। यहां पर उसने एक व्यापारी से आधार कार्ड से पैसे निकालने की जानकारी ली। उसके पास बैंक पासबुक थी। व्यापारी ने जब उसके साथ नेपाली मूल की विवाहिता और बच्ची को देखा और बैंक पासबुक पर युवक का नाम पढ़ा तो उसे शक हुआ। उसने युवक से पूछा कि यह महिला और बच्ची कौन है तो उसने बताया कि मेरी पत्नी और बच्ची है।

विज्ञापन


जबकि विवाहिता से पूछने पर उसने युवक को पहचानने से इन्कार कर दिया। उसके बाद व्यापारी ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बुलाकर उन दोनों को बाजार पुलिस चौकी को सौंप दिया। जहां पर कासिम ने बताया कि उसका फोन पर महिला से संपर्क हुआ था। उसने ही मिलने के लिए उत्तरकाशी बुलाया था।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला की घटना के बाद चेकिंग अभियान तेज... सीएम ने कहा- लव और लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला भी पुलिस के सामने अपने बयान बार-बार बदलती रही। युवक पहले से विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। नगर कोतवाली एसएचओ दिनेश कुमार का कहना है कि युवक और विवाहिता से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें