फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गर्मी के बीच बिजली किल्लत से तीन से चार घंटे तक कटौती, प्रदेश में 5.5 करोड़ यूनिट पहुंची मांग

Sun, 11 Jun 2023 12:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बाजार में बिजली के दाम 12 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गए हैं। इतने महंंगे दामों पर बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में यूपीसीएल पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी प्रदेशभर में बिजली कटौती के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शनिवार को भारी गर्मी के बीच बिजली किल्लत से तीन से चार घंटे तक कटौती हुई। बिजली की मांग प्रदेश में बढ़कर 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। उधर, राज्य से मिल रही बिजली में भी कमी आ रही है। प्रदेश में बृहस्पतिवार को बिजली की मांग 5.1 करोड़ यूनिट थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को बढ़कर 5.2 करोड़ यूनिट हो गया और शनिवार को 5.5 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गया। इसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास करीब 4.7 करोड़ यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। नदियों में पानी का स्तर कम होने की वजह से यूजेवीएनएल का विद्युत उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते यूपीसीएल के लिए और मुश्किलें बढ़ रही हैं।

प्रदेशभर में बिजली कटौती के आसार
शनिवार को भी हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के अलावा रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी सहित कई शहरों में दो से चार घंटे तक की कटौती की गई। मौसम और बिजली की मांग में ऐसे ही बढ़ोतरी हुई तो आने वाले समय में कटौती का दायरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उधर, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी बिजली की मांग बढ़ने की वजह से दाम बढ़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाजार में बिजली के दाम 12 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गए हैं। इतने महंंगे दामों पर बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में यूपीसीएल पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी प्रदेशभर में बिजली कटौती के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला की घटना के बाद चेकिंग अभियान तेज... सीएम ने कहा- लव और लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
विज्ञापन


मानसून से ही मिलेगी राहत
अब यूपीसीएल को बारिश का इंतजार है। बारिश होने के बाद ही नदियों में जलस्तर बढ़ेगा और प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ेगा। बीते वर्षों का ट्रेंड देखें तो मानसून आने के बाद बिजली की मांग में भी कमी आ जाती है। लिहाजा, कटौती का सिलसिला थम जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें