राहत और बचाव टीमें फंसीं, यमुनोत्री हाईवे पुल खतरे में
जिला प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खरादी में मौजूद हैं। हालांकि, स्यानाचट्टी में बना यमुनोत्री हाईवे का पुल भी झील के बढ़ते जलस्तर में आधा डूब गया है। इस वजह से राहत और बचाव दल आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
मशीनें और इंजीनियर मौके पर काम कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों के कारण काम में दिक्कत आ रही है। फिर भी हम अनुकूल समय पर यमुना नदी के मुहाने को खोलने का प्रयास जारी रखे हुए हैं।
- पन्नी लाल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई)