फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue: एम्स में भर्ती मजदूरों का हालचाल जानने पहुंचे राज्यपाल, बोले-परीक्षा में सभी हुए सफल

Thu, 30 Nov 2023 02:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा। सभी मजदूर अभी ऋषिकेश एम्स में भर्ती है।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स पहुंचे राज्यपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ऋषिकेश एम्स में भर्ती 41 मजदूरों का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे 41 लोगों की यह परीक्षा थी, जिसमें वह सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने हमें एक सबक सिखाया है कि किस प्रकार मुश्किल घड़ी में एक साथ रहना है। मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए एम्स परिसर में बसें पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


17 दिन तक सिलक्यारा सुरंग में जिंदगी गुजारने वाले मजदूरों के हौसले फिर भी बुलंद हैं। उनका कहना है कि सुरंग निर्माण के दौरान इस तरह की घटना सामान्य होती है। हालांकि इस बार मलबा ज्यादा गिर गया था। मजदूरों ने छुट्टी के बाद फिर काम पर लौटने का संकल्प लिया है तो कुछ मजदूरों के परिजन वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

दूसरी तरफ उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास यानी बूढ़ी दीपावली का उत्सव मनाया गया। वैसे तो दिवाली के 11वें दिन यानी एकादशी को उत्तराखंड में ईगास मनाने का रिवाज है, लेकिन मजदूरों के सुरंग में फंसे होने के चलते सीएम धामी ने आवास पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा, विदाई समारोह में अनुभव साझा करते वक्त हुए भावुक
विज्ञापन


वहीं, जब मजदूर सुरक्षित वापस आए हैं तो उन्होंने बुधवार को ही उत्सव मनाया। सीएम धामी भैलो खेलकर लोकगीतों पर जमकर थिरके। इस अवसर पर सीएम आवास में श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें