फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Collapse: श्रमिकों के परिजनों के आने-जाने का खर्चा उठाएगी सरकार, भोजन, आवास की भी व्यवस्था

Mon, 20 Nov 2023 10:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केंद्र व राज्य सरकार रात-दिन काम कर रही है। सुरंग में फंसे श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए परिजनों से भी उनकी बात करवाई जा रही है।
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के ऐसे परिजन जो यहां आना चाहते हैं उनके आवागमन का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज, भोजन, आवास की भी व्यवस्था करने की बात कही।

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद दूसरी बार यहां पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केंद्र व राज्य सरकार रात-दिन काम कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...41 जिंदगियां कैद: सुरंग में फंसे भाई की तलाश में यूपी से पहुंचा अशोक, बहन का ये संदेश बताकर बेबस नजर आया
विज्ञापन


सुरंग में फंसे श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए परिजनों से भी उनकी बात करवाई जा रही है। दूसरे राज्यों के श्रमिकों के परिजनों व इन राज्यों के अधिकारियों से संपर्क व समन्वय बनाने के लिए राज्यस्तर पर भी एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें