फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: दयारा से डोडीताल तक बढ़ाया सर्च ऑपरेशन; लापता ट्रैकर बबीता की तलाश में हेली से हवाई सर्वेक्षण

Sun, 07 Jun 2026 07:29 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

रामनगर निवासी बबीता पांडे अपने दो युवक साथियों के साथ दयारा बुग्याल ट्रैक पर घूमने आई थीं। इसी दौरान वह गोई क्षेत्र से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। तब से उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लापता ट्रैकर की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र में नौ दिन से लापता महिला ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। खोज अभियान को अब दयारा बुग्याल से आगे बढ़ाकर डोडीताल ट्रैक क्षेत्र तक विस्तारित कर दिया गया है। रविवार को युकाडा के हेलीकॉप्टर की मदद से दयारा ट्रेक और आसपास के विस्तृत क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया, ताकि किसी भी संभावित स्थान की बारीकी से जांच की जा सके।

विज्ञापन


रामनगर निवासी बबीता पांडे अपने दो युवक साथियों के साथ दयारा बुग्याल ट्रेक पर घूमने आई थीं। इसी दौरान वह गोई क्षेत्र से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। उनके लापता होने के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), राजस्व और वन विभाग की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं। अब तक दयारा बुग्याल और उससे जुड़े क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्चिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन


Chamoli: ऐरठा गांव में सड़क नहीं; ग्रामीणों ने प्रसव पीड़िता को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

इसके बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीमों ने खोज अभियान का दायरा बढ़ाते हुए डोडीताल ट्रेक क्षेत्र में भी तलाश शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि महिला ट्रैकर किसी अन्य ट्रेकिंग मार्ग की ओर भटक गई हो सकती है, जिसके मद्देनजर विभिन्न संभावित रास्तों और क्षेत्रों की गहन जांच की जा रही है। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत हेलीकॉप्टर से दयारा ट्रेक, आसपास के जंगलों और दुर्गम इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया गया।

जमीनी स्तर पर संयुक्त टीमें दयारा बुग्याल सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच बने छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ और अन्य संभावित स्थानों में लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। एसपी कमलेश उपाध्याय पूरे अभियान की लगातार समीक्षा और निगरानी कर रहे हैं। सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें