तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड़ में मंगलवार को बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए। स्थिति को देखते हुए यूजेवीएनएल मनेरी, जोशियाड़ा और धरासू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, क्षेत्र में सतर्कता बरतने और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड़ कटिंग कार्य चल रहा है। इस स्थान पर हिल साइड कटिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मार्ग बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।