फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: चकराता में मिला नौगांव से लापता महिला का कंकाल, मौसा ही निकला कातिल, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 06 Nov 2022 04:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव(उत्तरकाशी)

सार

मामला इसी साल जुलाई माह का है। पुलिस के अनुसार, नौगांव के कुण्ड गांव की रहने वाली रानी(30) को उसका मौसा सोम देव बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के नौगांव से चार महीने पहले गायब हुई महिला का कंकाल पुलिस ने चकराता से बरामद किया है। मामले में पुलिस और एसओजी की टीम ने बागपत निवासी आरोपी को चकराता के बैराट खाई के पास राडना डांडा से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, घटना का पता लगते ही परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया।   

विज्ञापन


Haridwar: राजकीय बाल गृह से पढ़ने गए तीन किशोर लापता, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

मामला इसी साल जुलाई का है। पुलिस के अनुसार, नौगांव के कुण्ड गांव की रहने वाली रानी(30) को उसका मौसा सोम देव बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सोनीपत, बड़ौत, बागपत, बिहार, राजस्थान समेत तमाम शहरों में दबिश दी लेकिन पकड़ नहीं पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी की टीम ने सूचना पर आरोपी को चकराता से धर दबोचा। आरोपी ने बताया कि जब वह रानी को ले गया था तभी उसने रानी की हत्या कर गहरी खाई में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया। 

परिजनों ने मृतका की बेटी के लिए की मुआवजे की मांग

उधर, उत्तरकाशी में जब इस घटना का पता लगा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नौगांव चौकी के पास यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि मृतका की पांच वर्ष की बेटी को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। पुलिस कप्तान के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने जाम खोला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें