पत्र में अनुरोध किया गया है कि टिहरी जिले की संबंधित निर्माण इकाइयां, लोक निर्माण विभाग और एनएच को इस वैकल्पिक मार्ग को नियमित रूप से सुचारू बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए जाएं।
डीएम ने जनता से अपील की है कि वे गंगोत्री हाईवे पर यात्रा शुरू करने से पहले उसकी स्थिति की जानकारी जरूर लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।