फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: धूमधाम से मनाया समेश्वर देवता का मेला, ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ किया रासौं-तांदी नृत्य

Tue, 18 Jul 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

समेश्वर देवता के मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने देवता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में स्थानीय समृद्ध संस्कृति की झलक दिखी।
विज्ञापन
समेश्वर देवता मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के खरसाली गांव में समेश्वर देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासौं-तांदी नृत्य किया। मेले में 12 गांव के लोगों ने प्रतिभाग किया। यमुना के मायके खरसाली गांव में हर साल सावन में क्षेत्र के आराध्य समेश्वर देवता के मेले का भव्य आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह समेश्वर देवता के मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने देवता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में स्थानीय समृद्ध संस्कृति की झलक दिखी। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर रासौ-तांदी नृत्य किया।

विज्ञापन

मेले में गीठ पट्टी के बनास, पिंडकी, मदेष, बीफ, निषणी, दुर्बिल, कुठार, दांगुड सहित 12 गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह, महावीर पंवार, अजबीन पंवार, पुरूषोत्तम उनियाल, कुलदीप उनियाल, बागेश्वर उनियाल, मुकेश चौहान, शरत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें