निकाह करने का बना रहा दबाव
युवती के अनुसार, यह घटना करीब दो माह पुरानी है। हरिद्वार ले जाकर आरोपी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह मुश्किल से वहां से निकलकर आई। एसओ ने बताया, आरोपी सावेज निवासी नेहरू कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।