फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास फिर भड़की आग, बीती रात भी पांच दुकानें और सात मकान जलकर हुए थे राख

Fri, 13 Dec 2024 09:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

बृहस्पतिवार रात को लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक फास्टफूड की दुकान में रखे दो रसोई गैस सिलिंडरों में अचानक आग भड़क गई। दो सिलिंडरों में भड़की विकराल आग दूसरी दुकान तक फैल गई और वहां रखे दो सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। 
विज्ञापन
बड़कोट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में बड़कोट नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास शुक्रवार रात को फिर से आग लग गई। अग्निशमन विभाग का वाहन मौके के पर पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया। 

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात यहां अचानक नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक फास्टफूड की दुकान में रखे दो रसोई गैस सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। देर रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई और आग दूसरी फास्टफूड की दुकान तक पहुंच गई और वहां रखे दो ओर सिलिंडर भी आग लगने से फट गए।

इसके बाद आग और विकराल हुई और एक के बाद एक पांच दुकानों और सात मकानों तक फैल गई। सिलिंडरों के फटने की आवाज सुनकर लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन के वाहन ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पांच परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली हुई है।
विज्ञापन


Uttarkashi: सरकार ने नहीं ली सुध, ग्रामीण खुद ही जुटे डोडीताल ट्रेक सुधारने में, देश-विदेश से पहुंच रहे ट्रेकर

विज्ञापन

कानूनगो खजान सिंह असवाल ने बताया कि अग्निकांड में कुल 11 लोगों को अहेतुक धनराशि दी गई है। करीब 51 लाख की क्षति का आकलन कर उचित माध्यम से रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवारों को राहत सहायता मुहैया करवाने की कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें