फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: कार खाई में गिरने से एक महिला की मौत, पांच गंभीर घायल, विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

Wed, 03 Dec 2025 06:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

 धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप विवाह समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पांच लोगों को गहरी खाई से निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।

विज्ञापन


धरासू थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि बुधवार शाम को धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खोज-बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान मौके पर एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं अन्य पांच लोग घटना में गंभीर घायल हो गए थे।

Dehradun: रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील

विज्ञापन
विज्ञापन

असवाल ने बताया कि घटना में ममता देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, मोहन सिंह और राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। यह सभी लोग शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जोगत-तल्ला जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें