फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत, तीन झुलसे, पूर्व सैनिकों के लिए होना था कार्यक्रम

Wed, 22 Feb 2023 03:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

कुछ जवानों ने टेंट पकड़ा हुआ था और हाईटेंशन लाइन उसके ऊपर जा रही थी। आशंका है कि टेंट में लगे लोहे के हुक के कारण करंट फैल गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में टेंट में करंट फैलने से सैनिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में एक समारोह के लिए लगे टेंट में करंट फैलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। आंधी चलने से टेंट उड़ने की आशंका पर कुछ जवानों ने टेंट पकड़ा हुआ था और हाईटेंशन लाइन उसके ऊपर जा रही थी। आशंका है कि टेंट में लगे लोहे के हुक के कारण करंट फैल गया और यह हादसा हो गया। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अगले चार दिन गर्मी से मिलेगी राहत, हल्की बारिश के आसार, 28 फरवरी के बाद फिर चढ़ेगा पारा

शहीद पार्क में बुधवार को पूर्व सैनिकों के लिए एक कार्यक्रम होना था, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए शहीद पार्क में सेना की ओर से मंगलवार सुबह से टेंट लगाने का कार्य शुरू किया गया था।

विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हर्षिल से जवान यहां पहुंचे थे। टेंट के ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन थी। शाम साढ़े चार बजे आंधी चलने से टेंट उड़ने की आशंका पर टेंट की बल्लियों को कुछ जवानों ने पकड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक टेंट में करंट फैल गया। जिन जवानों ने टेंट की बल्लियों को पकड़ा था। वह करंट लगने से जोर के झटके के साथ इधर-उधर गिर गए।

घटना में राइफलमैन करण सिंह (22) ग्राम चुनेरा (मड़ापट्टी) तहसील महलपुर जम्मू कश्मीर की मौके पर मौत हो गई जबकि राइफलमैन विशाल शर्मा निवासी ग्राम चाका जनपद सांबा, हवलदार पवन कुमार निवासी ग्राम रामपुर जिला सांबा व दिनेश राज तहसील मारवान जम्मू कश्मीर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने झुलसे लोगों की स्थिति को खतरे से बाहर बताया। एसडीएम सीएस चौहान ने कहा कि घटना की जानकारी सेना के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आशंका है कि टेंट में लगे लोहे के हुक के कारण करंट टेंट में फैल गया होगा।

विधायक ने जताया शोक
घटना पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने दुख जताया। विधायक ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे जवानों की मुलाकात की। वहीं श्री विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह दुखद घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें