फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: टिहरी बांध की झील में डूबा 17 साल का किशोर, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा सुराग

Fri, 21 Jul 2023 09:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi News: गौरव पुत्र नरेश नौटियाल शाम करीब छह बजे नगुण के पास अपनी मां के साथ गाय चुगाने गया था। तभी वह अचानक झील में डूब गया।
विज्ञापन
झील में डूबा किशोर गौरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम एक 17 साल का किशोर टिहरी बांध की झील में डूब गया। धरासू व कंडीसौड़ पुलिस और एसडीआरएफ किशोर की खोजबीन में जुटी रहीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरव(17) पुत्र नरेश नौटियाल शाम करीब छह बजे नगुण के पास अपनी मां के साथ गाय चुगाने गया था। तभी वह अचानक झील में डूब गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

Uttarakhand Rainfall: कोटद्वार में मूसलाधार बारिश से तबाही, उफनाया पनियाला गदेरा, घरों में घुसा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने झील में गौरव की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष धरासू केके लूंठी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोजबीन बंद कर दी गई है। सुबहफिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। 

बता दें कि हाल ही में गौरव ने संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास की थी। वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें