ऑलवेदर रोड में रुकावटों पर केंद्र सरकार से करेंगे बात
गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी से भैरोंघाटी तक ऑलवेदर रोड चौड़ीकरण में हो रही देरी व रुकावटों पर सीएम धामी ने कहा कि दो-दो मंत्रालयों के मामले के चलते कहीं-कहीं पर रुकावटें आई हैं। इसे लेकर संबंधित विभागों से दस्तावेज और जानकारी मांगी गई। यह दस्तावेज उपलब्ध होने पर केंद्र सरकार के स्तर पर भी बातचीत की जाएगी, जिससे शीघ्र ऑलवेदर रोड का काम शुरू हो सके।
कथा में शिरकत कर किए विश्वनाथ व शक्ति मंदिर के दर्शन
सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर सभागार में सीएम समन्वयक किशोर भट्ट व उनके परिवार की ओर से उनके स्व. पिता मुरारीलाल भट्ट की पुण्यस्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमांत उत्तरकाशी जनपद में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां पर्यटक बारह माह आना चाहते हैं। सरकार भी इसके लिए प्रयासरत है।