फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर सचिव मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 09:52 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News : आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर निकालने के लिए कहा तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की।

विज्ञापन


उन्हें सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव की ओर से एसएसपी को शिकायत की गई है। मामले में कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने एसएसपी को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सचिव मीनाक्षी सुंदरम विश्वकर्मा भवन स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। उसी वक्त बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ मिलने आया।
विज्ञापन


समय मिलने पर सचिव ने तीनों लोगों को अपने कक्ष में बुला लिया। आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

Haridwar: जेब में रुपये दिखे तो लालच में साथ बैठकर शराब पी, फिर युवक को बेरहमी से मार डाला, जला दिया शव

विज्ञापन

इस दौरान सचिव ने अपने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को अंदर बुलाया और तीनों को बाहर भेजने के लिए कहा। दोनों जब उन्हें बाहर करने लगे तो बॉबी पंवार और उसके साथियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।

उनके साथ मारपीट की और सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें