फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Mosque Dispute: जनाक्रोश रैली में हुआ था बवाल, तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेजा

Mon, 04 Nov 2024 06:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Mosque Dispute: बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के आयोजन में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पथराव व लाठीचार्ज की घटना घटी थी, जिसमें 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशीा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह की अदालत ने जनाक्रोश रैली के दौरान हुए बवाल मामले में आरोपी तीनों लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेज दिया है। तीनों जनाक्रोश रैली के बाद लागू धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में पहले से ही पांच नवंबर तक की न्यायिक हिरासत पर हैं। सोमवार को पुलिस ने बवाल मामले में तीनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड को रुला देने वाली तस्वीरें: 36 लोगों की मौत...19 घायल, चारों ओर बिखरी लाशें देख कांप उठी रूह
विज्ञापन

 

बता दें कि बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के आयोजन में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पथराव व लाठीचार्ज की घटना घटी थी, जिसमें 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने बवाल करने पर 8 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। घटना के बाद ही तनाव बढ़ने की आशंका पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पूरे जनपद में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी थी, जिसके उल्लंघन पर गत शुक्रवार को जनाक्रोश रैली आयोजन से जुड़े जितेंद्र सिंह, सोनू नेगी व सूरज डबराल की गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें