फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Mosque Dispute: सोमवार को बुलाई गई महापंचायत स्थगित, पुलिस के आश्वासन पर माने लोग

Sun, 03 Nov 2024 09:15 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Mosque Dispute: 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के आयोजन में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पथराव व लाठीचार्ज की घटना घटी थी, जिसमें 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद को लेकर एक समुदाय के धार्मिक संगठन द्वारा चार नवंबर सोमवार को बुलाई गई महापंचायत स्थगित कर दी गई है। प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण सहित बाहर से आए लोगों का सत्यापन शुरू करने के आश्वासन पर लोग माने। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली के आयोजन में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच पथराव व लाठीचार्ज की घटना घटी थी, जिसमें 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने बवाल करने पर 8 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

Chamoli:  ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में नाबालिग ने अपने ही घर में कराई लाखों की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ही तनाव बढ़ने की आशंका पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पूरे जनपद में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी थी, जिसके उल्लंघन पर गत शुक्रवार को जनाक्रोश रैली आयोजन से जुड़े जितेंद्र सिंह, सोनू नेगी व सूरज डबराल की गिरफ्तारी हुई।

उसके बाद रैली में बड़कोट के उपराड़ी से शामिल हुए महंत केशवानंद गिरी ने उनके उपराड़ी स्थित आश्रम पर अज्ञात लोगों के पथराव का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें