फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, रोके गए तीर्थयात्रियों को किया धाम रवाना

Wed, 25 Jun 2025 12:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट

सार

एनडीआरएफ टीम द्वारा यमुनोत्री में भूस्खलन क्षेत्र में स्निफर डॉग से भी लापता व्यक्तियों खोजबीन जा रही है। वहीं रोके गए तीर्थयात्रियों को धाम के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूस्खलन के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सुबह रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन है। स्निफर डॉग के जरिए एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों को ढूंढने में लगी है।

विज्ञापन


वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरो मन्दिर, नौ कैंची के पास लैंडस्लाइडिंग स्थल पर आए मलबा व पत्थरों को हटाकर मार्ग को तीर्थ यात्रियों के आवगमन के लिए सुचारु कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से धीरे-धीरे यमुनोत्री धाम के लिए भेजा जा रहा है। यमुनोत्री से वापस जानकीचट्टी के लिए वैक्लपिक मार्ग को तैयार किया गया है।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हादसे के बाद जिला प्रशासन ने धाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोककर पैदल और वैकल्पिक मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा था।  यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप भारी भूस्खलन होने से वहां पर मलबा और बोल्डर एकत्रित हो गया था। इस वजह से पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


भंडेलीगाड से यमुनोत्री धाम के लिए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर भी बारिश से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। डीएम प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंच कर दोनों रास्तों का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों को  यमुनोत्री के लिए यात्रियों को रवाना कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून का असर; चारधाम यात्रा प्रभावित, हाईवे बंद, जगह-जगह रोके गए तीर्थयात्री
विज्ञापन


उन्होंने जिला पंचायत सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यमुनोत्री धाम जाने वाले दोनों पैदल मार्गों पर सफाई व्यवस्था करने, मलबा और बोल्डर हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली व पानी की व्यवस्था ठीक करने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें