फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: सड़क बनाने के लिए पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, कई घरों में आई दरारें

Tue, 19 Mar 2024 02:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी में सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी कटान के दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सड़क कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, उत्तराखंड भाजपा ने किया तारीखों का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का स्रोत है। इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं करता है। तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा। जो कि बरसात में बड़ी आपदा का रूप ले सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें