शव के रेस्क्यू के लिए हेली सेवा की मांग की थी
जहां पर एक गाइड की तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना ट्रैकिंग एजेंसी को बीते चार जून को दी गई थी। उसके बाद उन्होंने प्रशासन से गाइड के शव को रेसक्यू करने के लिए हेली सेवा की मांग की थी। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि 37 लोग मंगलवार दोपहर गंगोत्री पहुंच गए हैं। वहीं, शव लेने गए दल को संचार की उच्च तकनीकी सुविधाओं के साथ भेजा गया है।