फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति ने पहले पत्नी की गला काट कर की हत्या, फिर जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 06 Apr 2020 04:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरकाशी के धरासू में एक बेरहम पति ने पहले दंराती से पत्नी का गला काट दिया और फिर खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका 04 माह की गर्भवती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ज्येष्ठवाड़ी निवासी श्रीपाल सिंह नेगी की डेढ़ साल पहले विजेश्वरी (23) से शादी हुई थी। दोनों में घरेलू कलह चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों पति-पत्नी लकड़ी लेने जंगल गए थे, दोनों में जंगल में विवाद हुआ और सिरफिरे पति ने पत्नी की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी। सायं पांच बजे घर लौटा, अपनी मां और परिजनों से पत्नी का काम तमाम करने की बात की और खुद जहरीला पदार्थ गटक लिया। आरोपी पति को सीएचसी में इलाज के लिए लाए और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लिया गया है। पंचनामा भर कर पीएम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की आरोपी पर आत्महत्या और मृतका के पिता की तहरीर पर धारा 302 के मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें