फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गोमुख ट्रैक पर जाने के लिए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट जरूरी, पॉलीथिन के प्रयोग पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Apr 2023 08:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने गोमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि गोमुख ट्रैक के आसपास भरल की चहलकदमी अच्छी आमद में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
गोमुख ट्रैक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमुख ट्रैक पर जाने वाले ट्रैकर्स और पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने पार्क क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग पर कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग पहुंचे ऊखीमठ, 25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने गोमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में पांडेय ने बताया कि गोमुख ट्रैक के आसपास दुलर्भ वन्य जीवों के लिए कॉरीडोर है। इसलिए कई बार वे पानी और भोजन की तलाश में ट्रैक के आसपास आ जाते हैं। इसलिए पार्क कर्मचारियों का निर्देशित किया गया है कि ट्रैक पर जाने वाले ट्रैकर्स और पर्यटकों काे इसकी जानकारी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरल के दीदार के लिए चयनित होगा स्थान

पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि गोमुख ट्रैक के आसपास भरल की चहलकदमी अच्छी आमद में दिखाई दे रही है। इसलिए पार्क कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिस क्षेत्र में भरल की संख्या अधिक दिखाई देती है वहां पर ऐसा स्थान चयनित किया जाए जहां से पर्यटक भी भरल का दीदार कर सके।

साथ ही भरल की चहलकदमी में किसी प्रकार का हस्तक्षेप भी न हो। कहा कि भोजवासा के समीप और अन्य स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ था। उसको दुरुस्त किया गया है। पार्क क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग पर दंडनीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वन दरोगा राजवीर सिंह रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें