फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Flood: आपदा पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन व पुलिस को देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : आईटीबीपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले के धराली में प्राकृतिक आपदा पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। अफवाहों पर पुलिस आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। शासन ने संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। शासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन व पुलिस को देने का आग्रह किया।

विज्ञापन


Uttarkashi Flood: चिनूक और एमआई-17 बने मददगार...आपदा में फंसे 112 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया देहरादून
विज्ञापन


धराली आपदा को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से झूठी सूचनाएं देकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में लोगों के बीच भय, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें