फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पेयजल लाइन ठीक करने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, साथियों ने बचाया, हायर सेंटर रेफर

Thu, 07 Aug 2025 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)

सार

Chamoli News: हरपाल सिंह अन्य लोगों के साथ झिझोंणी गांव के निकट स्रोत पर गए। तभी अचानक भालू ने हरपाल सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। साथ में गए अन्य लोगों ने शोर मचाया और डंडे से भालू पर कई वार किए तो वह भाग गया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पिछले दिनों बारिश के कारण भगोती गांव की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को पेयजल लाइन ठीक करने के लिए भगोती गांव के हरपाल सिंह (45) अन्य लोगों के साथ झिझोंणी गांव के निकट स्रोत पर गए। तभी अचानक भालू ने हरपाल सिंह पर हमला कर दिया। यह देख अन्य साथियों शिक्षक कमलेश नेगी एवं अन्य ने शोर मचाया और डंडे से भालू पर वार किया। इससे भालू वहां से भाग गया।

Uttarakhand: 14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए चुनाव, आचार संहिता लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में हरपाल सिंह घायल हो गया। अन्य साथी उसे पीएचसी नारायणबगड़ लाए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि घायल की हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें