उत्तरकाशी के नागणी सौड़ में बुधवार रात एक मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटे देख वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नागणी सौड़ में सतवीर नेगी की मोटर पार्ट्स की दुकान है। रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आस पास के लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देख इसकी सूचना दमकल की टीम को दी। सूचना पर पहुंची धरासू पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान स्वाह हो गया।