धरासू थाना क्षेत्र के जखारी गांव में कल्याणी पटारा मोटरमार्ग किनारे खड़ी एक निजी बस में आग लग गई। जिसके चलते बस अंदर से पूरी तरह जल गई। स्थानीय लोगों ने बस में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।