फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: लोक सेवा आयोग ने तय की राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की तिथि, पांच शहरों में होगी आयोजित

Sat, 01 Jul 2023 02:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश में होगी। राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के लिए 1 सितंबर 2021 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में नॉन प्रोग्रामेबल सरल बैटरी चालित कैलकुलेटर का प्रयोग प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों की शर्त पर प्रयोग करने का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 13 से 18 अगस्त तक प्रदेश के पांच शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 29 जुलाई से आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश में होगी। 13 अगस्त को हिंदी व अंग्रेजी, 14 अगस्त को सामान्य अध्ययन, 16 अगस्त को सिविल इंजीनियर व कृषि इंजीनियर का प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्र, 17 अगस्त को मैकेनिकल इंजीनियर का प्रश्न व द्वितीय पत्र, 18 अगस्त को इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का प्रथम व द्वितीय प्रश्न की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्टिंग प्रकरण: CBI ने हरीश रावत समेत इन्हें भेजे नोटिस, आवाज का नमूना देने से पहले लेंगे कानूनी राय

उन्होंने बताया कि राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के लिए 1 सितंबर 2021 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में नॉन प्रोग्रामेबल सरल बैटरी चालित कैलकुलेटर का प्रयोग प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों की शर्त पर प्रयोग करने का उल्लेख किया गया था। आयोग ने परीक्षा में कैलकुलेटर का प्रयोग न करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें