देहरादून। उत्तरकाशी की जिला खेल अधिकारी बबीता बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। उन पर खिलाड़ियों से मारपीट और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं। शासन ने यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद की है।
विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि बबीता बिष्ट पर विभागीय अनुशासन के उल्लंघन का आरोप है। इसके अतिरिक्त उन पर खिलाड़ियों को उत्तम भोजन उचित मात्रा में उपलब्ध न कराने का भी आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान वह खेल निदेशालय से संबद्ध रहेंगी।