इधर, आईटीबीपी के कई जवान और प्रशासनिक अधिकारी हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ओंगी के पास भी गंगोत्री हाईवे का लगभग 20 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है। नेताला, ओंगी और बिशनपुर के पास सड़क पर आवाजाही खतरनाक होने के कारण लोग पैदल चलने को मजबूर हैं।