फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: चीन सीमा से पोकलैंड मशीनें एयरलिफ्ट, धराली में रास्ते खोलने की कोशिश, पहाड़ काटकर नया रास्ता

Thu, 07 Aug 2025 09:05 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी,अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी धराली में आई आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मौसम बड़ी चुनौती बना हुआ है। यहां भटवाड़ी में दो जगहों पर चट्टानें गिरने से सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है। जवान पहाड़ काटकर नया रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
जवान रेस्क्यू में जुटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी धराली में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए रास्तों को खोलने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद से पोकलैंड मशीनों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन के जवान दिन-रात इन रास्तों को साफ करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


प्रमुख क्षतिग्रस्त रास्ते
 -मनेरी: भटवाड़ी से 10 किलोमीटर पहले मनेरी में सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिसे ठीक करने का काम चल रहा है।
 -भटवाड़ी: यहां दो जगहों पर चट्टानें गिरने से सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है। जवान पहाड़ काटकर नया रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
-पुल टूटा: भटवाड़ी से 15 किलोमीटर आगे एक पुल बह गया है। सड़क सीमा संगठन के जवान पैदल चलकर पुल वाली जगह का मुआयना (reccy) करके आ चुके हैं और अब इसे दोबारा शुरू करने की रणनीति बनाई जा रही है।
 -डबरानी: इससे आगे डबरानी में भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। जवानों को आशंका है कि जैसे-जैसे वे आगे बढ़ेंगे, रास्ते में और भी कई क्षतिग्रस्त हिस्से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloudburst Live: जगी आस; धराली में हेली रेस्क्यू ऑपरेशन से जिंदगी की तलाश, मोर्चे पर डटे हुए सीएम

बीती रात भटवाड़ी में एक रास्ता दुरुस्त किया लेकिन वह फिर धंस गया

विज्ञापन

सड़क सीमा संगठन के जवानों ने कल एक जगह पर पहाड़ काटकर रास्ता साफ कर दिया था, लेकिन देर रात यह फिर से धंस गया। फिलहाल, चीन सीमा से पोकलैंड मशीनों को हेलिकॉप्टर के जरिए धराली पहुंचाया जा रहा है ताकि रास्ते खोलने के काम में तेजी लाई जा सके। जवानों का प्रयास है कि जल्द से जल्द इन रास्तों को खोलकर सामान्य जनजीवन बहाल किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें