हालांकि मंगलवार सुबह सात बजे टीम ने पुन: खोज बचाव अभियान आरंभ किया। इस दौरान एसडीआरएफ, अग्निशमन व पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास गहन खोजबीन की। दोपहर में बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद किया। बच्चे का शव मिलने के बाद अब हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
उधर, बीती देर रात को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घटना के बाद संबंधित विभागों के साथ जिला सभागार में बैठक की, जिसमें उन्होंने पुलिस तथा परिवहन विभाग को सभी मोटर मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने बीते एक सप्ताह के भीतर हुए दोनों हादसों के घटनास्थल व अन्य डेंजर जोन पर चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए। बैठक में एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत आदि मौजूद रहे।