फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री धाम जा रही यात्रियों की बस सिल्क्यारा के पास पलटी, 40 यात्री थे सवार, सकुशल बाहर निकाले

Fri, 31 May 2024 11:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री धाम जा रही कर्नाटक के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। यमुनोत्री हाईवे पर 40 यात्रियों से भरी बस पलट गई।
विज्ञापन
बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रहा वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: तीसरी बार टूटा दस साल का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान, इन स्थानों पर बारिश के आसार

उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें