फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: झील में डूबा यमुनोत्री हाईवे पर बना पुल, धाम समेत 12 गांवों का संपर्क कटा, आठ हजार लोग प्रभावित

Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील से उत्पन्न समस्या से यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के 12 गांवों के करीब 8000 ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कटा।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर बना पुल डूबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्यानाचट्टी में झील बनने के कारण यमुनोत्री हाईवे पर बने पुल के डूबने के कारण गीठ पट्टी के 12 गांव की करीब आठ हजार की जनसंख्या अलग-थलग पड़ गई है। यमुनोत्री धाम का भी तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


इस कारण इन गांवों के लोगों को रसद सहित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील के कारण मोटर पुल और कुछ सड़क का हिस्सा जलमग्न होने से क्षेत्र की आवाजाही बंद हो गई।

Uttarkashi: जलमग्न स्यानाचट्टी में पानी के बीच खड़े होकर लोगों का प्रदर्शन, राफ्ट से पहुंचे डीएम
विज्ञापन


विज्ञापन

कल से स्याना चट्टी में मोटर पुल करीब पांच फीट यमुना नदी में डूबा हुआ है, जिससे कल शाम को राहत बचाव कार्य का सिस्टम प्रभावित क्षेत्र स्याना चट्टी नहीं पहुंच पाए। हालांकि झील को सामान्य करने को लेकर सिंचाई विभाग,एन, एच, लोनिवि, के अलावा एसडीआरएफ एनडीआरएफ आदि मौके पर मौजूद हैं।

स्याना चट्टी में झील के कारण तीन सरकारी विभागों सहित 32 होटल, आवासीय भवन, ढाबें प्रभावित हुए हैं इस चट्टी में विभिन्न व्यवसायों से करीब 60 परिवारों की आजीविका से जुड़ी हुई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें