फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: लंबगांव राजमार्ग पर हादसा, कार ने घर की बाउंड्री वॉल तोड़कर महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Fri, 07 Nov 2025 02:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Accident News: बुलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की बाउंड्री वॉल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घर की बाउंड्रीवॉल तोड़कर कार ने महिला को मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मानपुर में रेखा मेहर(42) पत्नी कीर्ति मेहर अपने आंगन में धूप खेल रही थी। इसी दौरान उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की बाउंड्री वॉल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से चल रही शीतलहर, अब मैदान में कोहरा बढ़ाएगा ठंड
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां परिजनों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।  

Trending Videos
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें