फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: धरासू-महरगांव मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, छह घायल

Fri, 06 Jun 2025 02:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी धरासू-महरगांव मोटर मार्ग पर एक कार करीब सौ मीटर खाई में गिरी। कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी धरासू-महरगांव मोटर मार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी धरासू-महरगांव मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून में हरक सिंह और हरीश रावत के बीच छिड़ी फिर जुबानी जंग, दिल्ली में दिखाई दिए संग
विज्ञापन


घायलों को तत्काल चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें