फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttararakhand Election 2022: प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, भाजपा को मिली विजयश्री बारी-बारी 

Sat, 15 Jan 2022 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

2002 से 2017 तक हुए चार चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से जिस भी दल का विधायक बना है, राज्य में उसकी सरकार बनी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र राज्य गठन के बाद अस्तित्व में आई है। इस विधानसभा क्षेत्र में प्रतापनगर का संपूर्ण ब्लॉक, जाखणीधार ब्लॉक के ढुुंगमंदार, धारमंडल और थौलधार ब्लॉक की जुवा पट्टी समेत नगर पंचायत लंबगांव का क्षेत्र भी शामिल है। 2002 से 2017 तक हुए चार चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से जिस भी दल का विधायक बना है, राज्य में उसकी सरकार बनी है। इस तक इस क्षेत्र से बारी-बारी से कांग्रेस-भाजपा के विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता-41883, महिला-40436
कौन-कौन, किस दल के विधायक सीट पर काबिज रहे
स्व. फूल सिंह बिष्ट, 2002 कांग्रेस।
विजय सिंह पंवार, 2007 भाजपा।
विक्रम सिंह नेगी, 2012 कांग्रेस।
विजय सिंह पंवार, 2017 भाजपा।

Uttarakhand Election 2022: विरासत की सियासत, परिवारवाद की छाया से भाजपा और कांग्रेस भी महफूज नहीं

प्रमुख मुद्दे
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करवाना।
स्वास्थ्य केंद्र चौंड, प्रतापनगर, मदननेगी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा।
महाविद्यालय लंबगांव, अगरोडा में एमएससी की कक्षाओं की स्वीकृति।
भदूरा और ढुंगमंदार पट्टी के लिए पंपिंग पेयजल योजना की स्वीकृति दिलाना।
लंबगांव में यातायात व्यवस्था के लिए बस अड्डे का निर्माण करवाना।
ढुंगमंदार क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना करवाना।

वादे पूरे/अधूरे
बढती मंहगाई ने लोगों की कमर तोड कर रखी हुई है। प्रतापनगर में सडकों का निर्माण तो हुआ है। लेकिन डामरीकरण के अभाव में सडकों की दुर्दशा बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों को आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देकर विकास कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन

-सुमन थपलियाल, लंबगांव

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से बडी उम्मीदें थी। लेकिन पहले की अपेक्षा वर्तमान में वीर जवानों के शहीद होने का सिलसिला जारी है। सरकार को जवानों के सुरक्षित भविष्य को बेहतर रणनीति बनानी चाहिए।
-साहब सिंह थलवाल, पूर्व सैनिक मांजफ

कोरोना महामारी से हताश हुए प्रदेश के बेरोजगारों को काफी उम्मीदें थी, कि सरकार बेरोजगारों को लिए रोजगार के नए रास्ते तलाशेगी। लेकिन ऐसा नही हुआ। उम्मीद है कि आने वाली सरकार रोजगार के लिए ठोस कदम उठाएगी।
-नरेश सिंह, ग्राम रैका प्रतापनगर

इन पांच साल में डोबरा-चांठी पुल का निर्माण, पनियाला में सोलर पेयजल योजना, रौणद रमोली के लिए पंपिंग योजना, सड़कों का निर्माण, अस्पतालों में उपकरण, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती समेत कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं।
-प्रमिला देवी, ग्राम पनियाला प्रतापनगर

15 साल से अधर में लटके डोबरा-चांठी पुल का निर्माण पूरा करवाया। जलकुर पंपिग योजना के लिए 27 करोड की स्वीकृति, कांडीखाल पालीटेक्निक भवन के निर्माण को तीन करोड़, दूरस्थ गांव सौंदी, मांजफ-घोल्डाणी-मंदार से लेकर 100 से अधिक सड़कों का निर्माण, डामरीकरण करवाया गया। क्षेत्र के अस्पतालों में डाक्टरों, अन्य स्टाफ, एक्सरे मशीन और उपकरणों की व्यवस्था करवाई। लंबगांव में पार्किंग, ट्रेचिंग ग्राउंड, नगर पंचायत के भवन निर्माण को धनराशि स्वीकृत करवाई। बांध प्रभावित 415 परिवारों के पुनर्वास का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

-विजय सिंह पवार, विधायक प्रतापनगर

2017 में जनता ने विश्वास एंव उम्मीदों के साथ भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन आज लोगों में हताशा और निराशा है। मैंने अपने कार्यकाल में डोबरा-चांठी पुल की अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंसलटेंस से डिजायन बनाकर पुन: निर्माण कार्य शुरू करवाया। प्रतापनगर में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय, औद्यानिकी एवं वानिकी विवि का कैंपस, जडीबूटी शोध संस्थान आदि की स्वीकृत करवाई थी। बावजूद सरकार इनका संचालन शुरू नहीं करवा पाई। इस चुनाव में जनता इसका जबाब जरूर देंगे।
-विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक प्रतापनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें