मुश्किल से भेजा छात्र-छात्राओं को वापस परिसर
परिसर में तोड़फोड़ करने पर भी प्रबंधन के लोग सामने नहीं आए तो छात्र सड़क पर उतर आए। नंदा की चौकी के पास हंगामा करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। लेकिन, समय रहते पुलिस फोर्स पहुंची और जैसे-तैसे छात्र-छात्राओं को वापस परिसर में भेजा।
बाहर से गेट पर ताला जड़कर किसी को बाहर नहीं आने दिया गया। इसके बाद प्रबंधन ने महिला वार्डन को समझाते हुए चीफ वार्डन के खिलाफ तहरीर देने को कहा। महिला ने चीफ वार्डन जोगेंद्र चंद के खिलाफ तहरीर दी। इस पर प्रेमनगर थाने में छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रबंधन बोला- पहले ही सस्पेंड कर दिया था आरोपी को
विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार जिस वक्त महिला ने इसकी शिकायत की थी, तभी मामले में अंदरूनी कमेटी ने जांच की। इसके बाद चीफ वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया। छात्र इस बात से नाराज थे कि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि शिकायत आने के बाद ही चीफ वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें...ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: नीलकंठ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों और एक युवती की मौत; 10 लोग घायल
छात्रों ने हंगामा किया था। उन्हें सड़क पर जाम नहीं लगाने दिया गया। महिला वार्डन की शिकायत पर चीफ वार्डन के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-सरिता डोबाल, एसपी सिटी