फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट में फिर भूचाल, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

Tue, 22 Oct 2019 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन ने सीएयू, यूसीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका 
  • बोर्ड की तीन रिपोर्टों का दिया हवाला, कोर्ट में 25 अक्तूबर को मामले की सुनवाई होगी
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल आने की आहट सुनाई देने लगी है। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की क्रिकेट प्रशासक कमेटी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अलावा उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ वाद दायर किया है।

विज्ञापन


इसमें प्रशासक समिति पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मान्यता देने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई 25 अक्तूबर को होने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में वादी पक्ष के चंद्रकांत आर्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिवक्ता निखिल जैन ने 17 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में सिविल केस (संख्या 001279) दायर किया है। इसमें बोर्ड की पिछली तीन रिपोर्टों का हवाला देते हुए बोर्ड की क्रिकेट प्रशासक समिति को कटघरे में खड़ा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक सीएयू को मान्यता किसके दबाव में मिली

वाद में जिक्र है कि सबा करीम और अंशुमान गायकवाड़ की कमेटी ने जहां उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को बेहतर बताया, वहीं इससे पहले आई प्रकाश दीक्षित और अंशुमान गायकवाड़ की कमेटी ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को बेहतर बताया था।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बारे में जिक्र किया था कि यह यूपीसीए के साथ मिलकर काम करती है। यही रिपोर्ट उस समय सुप्रीम कोर्ट में फाइल भी हुई थी। हालांकि, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि जब सीओए ने चारों एसोसिएशन को मिलाकर एक एसोसिएशन बनाने की बात कही थी तो आखिर दो दिन के भीतर अचानक सीएयू को मान्यता किसके दबाव में मिल गई।

इस बारे में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल से बात की गई तो उन्होंने कहां मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपसे ही सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज होने के बारे में पता चली है। वहीं, सीएयू के सचिव महिम वर्मा से देर रात करीब साढ़े 11 बजे इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें